Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रयागराज काव्य महाकुंभ में राम अनुज धर द्विवेदी को मिला प्रयागराज शब्द श्री सम्मान || पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण || सतत वाहिनी नदी के छठ घाट की सफाई में जुटे युवा, सन क्लब सोसायटी ने उठाई जिम्मेदारी || 51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत || हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस जारी || रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार
Tuesday 3rd November 2026 11:24:00 AM

51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

विंढमगंज(सोनभद्र)। पूर्व महुअरिया में 51वें श्री शंकर झंकार नाट्यकला परिषद के नाट्य मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष एवं महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नाट्यकला मनोरंजन के साथ समाज को शिक्षा, संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कलाकार अपने अभिनय के जरिए सामाजिक कुरीतियों और विसंगतियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने 51 वर्षों से इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए परिषद की सराहना की।

• 'जहरीली नागिन उर्फ लक्ष्मण रेखा' के मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा

नाट्य मंचन के पहले दिन 'जहरीली नागिन उर्फ लक्ष्मण रेखा' नाटक का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रेम, पारिवारिक रिश्तों, विश्वास, छल-कपट और संघर्ष पर आधारित कहानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाटक में नसर की भूमिका कलामुद्दीन, सुरमोला की लालमणि शर्मा, अमर की अवधेश कुमार शर्मा, थापा की समशाद आलम, विकास की डॉ. कलाम, शुकुलला की विक्की कुमार शर्मा, रचना की जोगेंद्र सिंह तथा वीरबहादुर की भूमिका रमेश शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष सेकरार अहमद ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार भारती, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व डायरेक्टर अवधेश कुमार शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, जसवंत शर्मा, चंद्र प्रकाश प्रजापति, विनय कुमार कन्नौजिया, अनंत सिंह, महेंद्र पुरी, दीपक कुमार कन्नौजिया सहित समिति के पदाधिकारी, कलाकार और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top