Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रयागराज काव्य महाकुंभ में राम अनुज धर द्विवेदी को मिला प्रयागराज शब्द श्री सम्मान || पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण || सतत वाहिनी नदी के छठ घाट की सफाई में जुटे युवा, सन क्लब सोसायटी ने उठाई जिम्मेदारी || 51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत || हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस जारी || रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सड़क पर वाहन खड़े किए तो होगी कानूनी कार्रवाई, विशेष अभियान में पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

सोनभद्र। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में 02 नवंबर को हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, लॉज, भारी वाहन मरम्मत गैराज और टायर पंचर की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान प्रतिष्ठानों के सामने और सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर वाहन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर वाहनों का जमावड़ा और अव्यवस्थित पार्किंग दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

• पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश, दोबारा उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने होटल-ढाबा और गैराज संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क पर वाहनों की मरम्मत या टायर पंचर का काम न कराने की हिदायत दी। वाहन स्वामियों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में यातायात बाधित करने या नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों और वाहन स्वामियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top