रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत की तस्वीर उकेरी। बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने उनकी पेंटिंग देखी और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों के बीच बैठकर स्वयं भी रंग और ब्रश थामा तथा चित्र में रंग भरकर उनके साथ रचनात्मक पल साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करती हैं। मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर दिए निर्देश जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।