Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रयागराज काव्य महाकुंभ में राम अनुज धर द्विवेदी को मिला प्रयागराज शब्द श्री सम्मान || पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण || सतत वाहिनी नदी के छठ घाट की सफाई में जुटे युवा, सन क्लब सोसायटी ने उठाई जिम्मेदारी || 51 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, मंच पर जीवंत हुई नाट्यकला की विरासत || हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा, होटल-ढाबों और गैराज संचालकों को नोटिस जारी || रेणुका नदी के टापू पर फंसे तीन मित्र, अचानक बढ़ा जलस्तर तो मची अफरा-तफरी || धान खरीद में गड़बड़ी मिली तो बंद होगा क्रय केंद्र, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई || धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया फ्लैग मार्च || 125.25 करोड़ से तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी || हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार
Friday 18th September 2026 05:51:00 PM

परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चतरा में सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन, कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ विकासखंड चतरा के कर्मचारियों की बैठक में संगठन की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें परमानंद को ब्लॉक अध्यक्ष, साल्वांत राव को ब्लॉक मंत्री, ब्रजराज को कोषाध्यक्ष, तेजबली को संगठन मंत्री तथा लक्ष्मण मौर्य को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे, जिला मंत्री लल्लू प्रसाद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल जी तथा सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रबली सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

• पुरानी पेंशन और आठवें वेतन आयोग सहित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने और आठवें वेतन आयोग सहित अन्य मांगों को लेकर संवाद एवं संघर्ष जारी रखने की बात कही। राजाराम दुबे और लल्लू प्रसाद ने कर्मचारियों से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं राकेश चौधरी और गोपाल जी ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती शुरू करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चंद्रबली सिंह ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top