Breaking News
चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस     |     तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालिका की मौत     |     पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सघन जांच, मशीनों और ईंधन की गुणवत्ता परखी गई     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• लकड़ी प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम रही विजेता, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

घोरावल(सोनभद्र)। चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार शाम करीब तीन बजे घोरावल नगर के उसरहवा बस्ती हुसैनी अखाड़ा से ताजिया जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में शामिल अकीदतमंदों ने "या हुसैन, या अली" के नारों और नौहाखानी के बीच ताजिया को कंधों पर उठाकर नगर के निर्धारित मार्गों से भ्रमण कराया। जुलूस के दौरान मुक्खा मोड़ पर कुछ समय के लिए ताजिया को स्थापित किया गया। इसके बाद आयोजित लकड़ी प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम ने प्रथम तथा वाराणसी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


Blog single photo


• पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम

चेहल्लुम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी उदयनारायण सिंह, महिला पुलिस कर्मियों, पीएसी एवं पुलिस बल ने पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया। रात्रि करीब आठ बजे जुड़िया करबला में धार्मिक परंपरा के अनुसार मिट्टी दफन की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, बरकत अली, मौलाना सादिक, मौलाना मेराज, सभासद मोहम्मद हनीफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।

Blog single photo

.




Top