रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी परासी विजेता तथा डीएवी विद्युत अनपरा उपविजेता रही। ताइक्वांडो अंडर-17 में डीएवी ओबरा की अर्पिता प्रजापति ने प्रथम और डीएवी रॉबर्ट्सगंज की आर्या सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग और शतरंज प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए, जबकि खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी रिहंदनगर ने प्रथम तथा डीएवी परासी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
• विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, डिप्टी मैनेजर रोशन कुमार, मुकेश कुमार, रचना दुबे, दीपा शरण, दीपा पांडे, हरिकेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
.