Breaking News
चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस     |     तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालिका की मौत     |     पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सघन जांच, मशीनों और ईंधन की गुणवत्ता परखी गई     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• डिजिटल अरेस्ट समेत ऑनलाइन ठगी के तरीकों से किया गया जागरूक

घोरावल(सोनभद्र)। सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" का झांसा देते हैं और उनसे ऑनलाइन ठगी करते हैं। विद्यार्थियों से ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करने तथा सतर्क रहने की अपील की गई।

• संदिग्ध कॉल मिलने पर तुरंत पुलिस को करें सूचना

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल योगेश मिश्र, कांस्टेबल नितीश राज एवं महिला कांस्टेबल पूजा ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस दौरान प्रधानाचार्य केपी मौर्य, समाजसेवी इमरान मंसूरी, सहायक अध्यापक दिनेश कुमार पाठक, अरुण कुमार पाल, मुमताज अली, जगदीश प्रसाद मिश्र, अली मुख्तार, सुरजीत मौर्य और पवन पटेल सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई।


Blog single photo


Blog single photo

.




Top