Breaking News
चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस     |     तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालिका की मौत     |     पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सघन जांच, मशीनों और ईंधन की गुणवत्ता परखी गई     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम समेत दो घायल, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मधुपुर फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला और सात वर्षीय मासूम घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक और बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक काली बस के संदिग्ध होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top