Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• माहौल बिगड़ते ही सख्ती, दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम लीलाडेवा में एक मामले की विवेचना के दौरान उस समय हालात बिगड़ गए जब वादी और प्रतिवादी पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस टीम बयान दर्ज करने पहुंची थी, तभी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला गाली-गलौज व मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने पर उतारू हो गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

• समझाने के बाद भी नहीं माने, पुलिस ने की कार्रवाई

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख कार्रवाई करते हुए द्वितीय पक्ष के दो सगे भाइयों अनिल कुमार और छोटे पुत्र रामअधीन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय दुद्धी के समक्ष पेश किया गया, जबकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Top