Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• अनियंत्रित बाइक गिरने से एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

अनपरा(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक से नाश्ता लेकर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया और वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

• गड्ढों को लेकर लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोगों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि लंबे समय से हाईवे पर गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।





Top