Breaking News
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ₹25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार     |     अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प     |     अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• प्रभात फेरी और विशेष सफाई अभियान के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, 31 मई तक चलेंगे विभिन्न आयोजन

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और टाउनशिप के निवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी क्लब परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई, जिसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया।

• स्वच्छता जागरूकता के लिए होंगे कई कार्यक्रम

स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्लांट एवं आवासीय परिसर में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं सफाई जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ता, सामूहिक वृक्षारोपण, निबंध लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनटीपीसी रिहंद की यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।





Top