Breaking News
सशक्त पंचायत से आत्मनिर्भर गांव: वीबीजी राम जी योजना से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर     |     स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने का किया आह्वान     |     सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पंच सम्मेलन में प्रतिनिधियों को दी गई 125 दिन के रोजगार गारंटी और प्रमुख प्रावधानों की जानकारी

(म्योरपुर) सोनभद्र। ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित पंच सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को “विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण): वीबीजी राम जी” योजना के प्रमुख प्रावधानों से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने और पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ विकास कार्यों को पूरा करने का आह्वान किया।


Blog single photo


• जल संरक्षण, आजीविका और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान

सम्मेलन के दौरान योजना के दूरगामी प्रावधानों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि इसके तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के गारंटीकृत रोजगार के साथ-साथ देरी पर बेरोजगारी भत्ता व मुआवजे की व्यवस्था की गई है। जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना और आजीविका संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक मद की सीमा को 6% से बढ़ाकर 9% कर दिया गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ और वीबीजी राम जी अधिकारी रविन्द्र वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे, जिनसे योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाकर समृद्ध ग्रामीण भारत के संकल्प को साकार करने की अपील की गई।




Top