Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल: छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश || यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा || छठ पूजा को लेकर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी || घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश || ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी || खनन क्षेत्र के करीब हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन को लेकर ड्राइवरों ने भरी हुंकार || त्रिवेणी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन || छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण
Monday 28th September 2026 06:37:00 PM

दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का हुआ चयन, पूजा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई

बीजपुर(सोनभद्र)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा कमेटी की आवश्यक बैठक नवयुवक मंगल दल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश जायसवाल को अध्यक्ष, भोलू जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा संजू जायसवाल को महामंत्री चुना गया। आय-व्यय की देखरेख के लिए रितिक जायसवाल को कोषाध्यक्ष और रिंकू जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अवधेश गुप्ता को संगठन मंत्री, अमरनाथ मोदीवाल को योजना प्रसारण मंत्री, अयोध्या जायसवाल को संसदीय मंत्री तथा राजेश जायसवाल को व्यवस्थापक बनाया गया।

• पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारियां

समिति में सुशील जायसवाल, आनंद जायसवाल, रमेश जायसवाल, रामचंद्र गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, स्तेश्वर जायसवाल, भोलाराम जायसवाल और स्वर्ण कुमार शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा करीब एक दर्जन सक्रिय सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top