दुद्धी(सोनभद्र)। छठ पूजा पर्व को देखते हुए कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं सहित आम नागरिकों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने और सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क की पटरियों पर सामान न रखें और न ही दुकानों का विस्तार सड़क तक करें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित होने पर छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी हो सकती है। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, शेर बहादुर यादव, लक्ष्मण यादव एवं विनोद सरोज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मनीष कुमार संवाददाता







