Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल: छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश || यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा || छठ पूजा को लेकर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी || घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश || ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी || खनन क्षेत्र के करीब हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन को लेकर ड्राइवरों ने भरी हुंकार || त्रिवेणी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन || छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण
Thursday 12th November 2026 10:30:00 PM

घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश

Blog single photo
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल थाना पुलिस ने वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, सरजू पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम परसौना, थाना घोरावल को 11 नवंबर की शाम करीब 6:38 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना घोरावल में मु0अ0सं0 260/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) एवं 352 में मुकदमा दर्ज था।

क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय शंकर राय, मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार एवं मुख्य आरक्षी एहसान खां शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद 12 नवंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top