Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल: छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश || यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा || छठ पूजा को लेकर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी || घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश || ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी || खनन क्षेत्र के करीब हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन को लेकर ड्राइवरों ने भरी हुंकार || त्रिवेणी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन || छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण
Friday 13th November 2026 12:00:00 AM

यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Blog single photo
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

इस लोक में मनुष्यों के दो प्रकार के स्वभाव होते हैं दैवीय और आसुरी: अरुण चौबे

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल तहसील क्षेत्र के धनावल गांव स्थित शांति-प्रेम कुटीर में गुरुवार को परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित गीता भाष्य ‘यथार्थ गीता’ पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा की शुरुआत स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के भक्त एवं गीता जयंती समारोह सोनभद्र के स्वागत सचिव अरुण चौबे ने की। उन्होंने गीता के श्लोकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संसार में मनुष्यों के स्वभाव मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं—दैवीय और आसुरी। जब हृदय में दैवी संपदा कार्यरूप में प्रकट होती है तो मनुष्य देवतुल्य बन जाता है और जब आसुरी संपदा का बाहुल्य होता है तो वही मनुष्य आसुरी प्रवृत्ति का हो जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जन्म अरब, ऑस्ट्रेलिया या दुनिया के किसी भी हिस्से में हुआ हो, उसके स्वभाव की पहचान उसकी प्रवृत्तियों से होती है।

• काम, क्रोध और लोभ को बताया नरक के तीन मूल द्वार

परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए विकास चौबे ने कहा कि गीता के अनुसार काम, क्रोध और लोभ नरक के तीन मूल द्वार हैं। ये आत्मा का नाश करने वाले तथा मनुष्य को अधोगति की ओर ले जाने वाले हैं, इसलिए इनका त्याग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आसुरी संपदा इन्हीं तीन विकारों पर आधारित है और इनसे मुक्त होकर ही मनुष्य नियत कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। यही परम कल्याण का माध्यम है। परिचर्चा में लल्लू यादव, बच्चा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top