डाला(सोनभद्र)। डाला बारी स्थित खनन क्षेत्र के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय जगदीश कोल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोल बस्ती चकदहिया निवासी जगदीश कोल बाइक से डाला बारी स्थित क्रेशर प्लांट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डाला पुलिस चौकी की पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
• हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
जगदीश कोल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खनन क्षेत्र के करीब हुए इस हादसे ने एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता






