Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल: छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश || यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा || छठ पूजा को लेकर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी || घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश || ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी || खनन क्षेत्र के करीब हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन को लेकर ड्राइवरों ने भरी हुंकार || त्रिवेणी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन || छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, सफाई कराने की मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट पर पितृपक्ष के शुभारंभ पर सुबह करीब सात बजे पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की गई। पंडित राजू रंजन तिवारी ने जजमानों को विधि-विधान से पिंडदान एवं तर्पण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर अपने पितरों के नाम से जौ, तिल, पुष्प और जल अर्पित किया। पंडित राजू रंजन तिवारी ने बताया कि पितृपक्ष में पितरों का स्मरण कर तर्पण करने की धार्मिक परंपरा है। मान्यता के अनुसार इससे पितरों की शांति और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है।

  1. वहीं घाट पर समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने प्रशासक बने ग्राम प्रधान से छठ घाट की तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top