Breaking News
खबरें पढ़ें
घोरावल: छठ पर्व से पहले तालाबों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश || यथार्थ गीता पर परिचर्चा में दैवीय और आसुरी प्रवृत्तियों पर हुई विस्तृत चर्चा || छठ पूजा को लेकर पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी || घोरावल पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश || ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी || खनन क्षेत्र के करीब हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम || स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन को लेकर ड्राइवरों ने भरी हुंकार || त्रिवेणी एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन || छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण
Monday 28th September 2026 12:15:00 PM

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Blog single photo
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• निर्वाचन कार्ड के आधार पर पहचान कराने में जुटी पुलिस, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

ओबरा(सोनभद्र)। ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति को रविवार रात ओबरा के वीआईपी तिराहे के आसपास देखा गया था। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

• निर्वाचन कार्ड बरामद, पहचान की कोशिश जारी

पुलिस के अनुसार, शव के पास से निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top