Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कथित चुनावी गड़बड़ियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और बिहार में चुनावों के दौरान मतों में गड़बड़ी और वोट चोरी की गई। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा 28 सितंबर को सभी जिलों में चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया था।

• ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए। नेताओं ने कथित गड़बड़ियों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिन चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के SIR को लेकर चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच विवाद जारी है; आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि SIR के दौरान हटाए गए 27.16 लाख मतदाताओं में से 22 लाख से अधिक ने पुनः शामिल किए जाने के लिए अपील की है।





Top