वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। उनके कब्जे से 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद शराब में 48 बोतल 180 एमएल रॉयल स्टैग, 24 बोतल 375 एमएल रॉयल स्टैग और 48 बोतल 180 एमएल स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 शामिल हैं।
• झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी राम पुत्र लगन राम, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड तथा सुरेंद्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नंबर-14, ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।