Breaking News
खबरें पढ़ें
एफएमजीई परीक्षा में प्रीति शाक्य ने पाई सफलता: रूस से एमबीबीएस के बाद हासिल की सफलता || सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल || एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग, 13 नवंबर को अधिकारियों की बैठक के निर्देश || मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला, मिट्टी धंसने से गिरा बिजली का खंभा || दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त || छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Wednesday 11th November 2026 01:50:00 PM

सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• चालक केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला; गंभीर महिला समेत दो जिला अस्पताल रेफर

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घसिया टोला में बुधवार को सवारियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक समेत 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक केबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में बस चालक गौरी खान पुत्र गनी खान निवासी चपकी और एक महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

• अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी पर उठे सवाल, ट्रक पुलिस के कब्जे में

घायलों की पहचान रमेश (50), खुशबू (36), रूप कुमारी (40), नीलेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अंजू सेठ (23), मनोहर कुमार (35), आशा (19), पानपती (70), मोनी देवी (40), दादूलाल (65), रामप्रवेश प्रजापति (35), रामअवतार (50), रामकेश (55) और सरोज देवी (57) के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे। आरोप है कि कई चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद मौके पर केवल एक चिकित्सक मौजूद था। वहीं, स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखाई दिए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सरोज ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। बस चालक और गंभीर महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top