Breaking News
खबरें पढ़ें
छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त || छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन || सांसद छोटेलाल खरवार के प्रयास से संसदीय क्षेत्र में 33.32 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण: शिवराज सिंह चौहान ने पत्र भेजकर दी जानकारी || दीपावली पर हर्ष फायरिंग के रील बनाने का वीडियो वायरल: 312 बोर की बंदूक से फायरिंग, मुकदमा दर्ज || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || बोलेरो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल || अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी
Tuesday 10th November 2026 10:38:00 PM

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• शिवाजी तालाब से लेकर कैलाश कुंज मंदिर और लौआ नदी के घाटों तक चल रहा सफाई अभियान

सोनभद्र। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर दुद्धी के शिवाजी तालाब, कैलाश कुंज मंदिर, लौआ नदी स्थित हिरेश्वर एवं सीतेश मंदिर के घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। शिवाजी तालाब परिसर की सफाई, सीढ़ियों की मरम्मत, कचरा हटाने और आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं कैलाश कुंज मंदिर मल्देवा में आदर्श युवा क्लब के डॉक्टर हर्षवर्धन प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति, सत्यव्रत प्रजापति और प्रभाकर प्रजापति सहित अन्य लोग तालाब की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं।

• व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम

सुरक्षा के मद्देनजर गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थानों को चिह्नित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

इस कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पंकज अग्रहरि और सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नगर पंचायत कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। समाजसेवियों ने कहा कि छठ पर्व क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सामूहिक प्रयास से घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जा रहा है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top