घोरावल(सोनभद्र)। शिवशक्ति लोक संगीत रंगमंच के तत्वावधान में परंपरागत रूप से आयोजित 45वां महोत्सव शिवद्वार धाम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में लोकगीत एवं संगीत की प्रस्तुतियों का सिलसिला शाम से शुरू होकर अगले दिन देर सुबह तक चलता रहा। इस दौरान करमा, कोलदहकी और नटुआ जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में तीन सम्मान समारोह आयोजित किए गए। भोजपुरी कवि सम्राट मुंशी मंगल लाल चिर स्मृति सम्मान से सोहन लाल मौर्य तथा सिद्ध संत पंडित शीतला प्रसाद शुक्ल चिर स्मृति सम्मान से रामलाल को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वहीं साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव 'पुष्कर' को पत्रकारिता में 40 वर्ष की सेवा तथा साहित्य सेवा के पांच दशक पूरे होने पर बाबू विष्णु राव पराड़कर सम्मान से अलंकृत किया गया।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






