सोनभद्र। आगामी छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
• सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा के समुचित इंतजाम और सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






