Breaking News
खबरें पढ़ें
छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन || सांसद छोटेलाल खरवार के प्रयास से संसदीय क्षेत्र में 33.32 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण: शिवराज सिंह चौहान ने पत्र भेजकर दी जानकारी || दीपावली पर हर्ष फायरिंग के रील बनाने का वीडियो वायरल: 312 बोर की बंदूक से फायरिंग, मुकदमा दर्ज || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || बोलेरो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल || अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली
Tuesday 10th November 2026 11:05:00 AM

बोलेरो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सिर में गंभीर चोट और पैर फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच-39 स्थित पत्ता गोदाम के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी बिलासपुर (झारखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए।

वह दुद्धी की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

• सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया

ग्रामीणों की सूचना पर विंढमगंज पुलिस और 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में बोलेरो और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन घटनास्थल पर ही छूट गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top