Breaking News
खबरें पढ़ें
छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन || सांसद छोटेलाल खरवार के प्रयास से संसदीय क्षेत्र में 33.32 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण: शिवराज सिंह चौहान ने पत्र भेजकर दी जानकारी || दीपावली पर हर्ष फायरिंग के रील बनाने का वीडियो वायरल: 312 बोर की बंदूक से फायरिंग, मुकदमा दर्ज || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || बोलेरो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल || अखाड़े में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा को दी पटखनी || संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत बनी पहेली
Tuesday 10th November 2026 05:46:00 PM

छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• 200 टेंट, शौचालय और वस्त्र बदलने की व्यवस्था, रातभर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा विभाजित करने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित छठ घाट एवं भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाले जिले के सबसे बड़े छठ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सन क्लब सोसायटी के पदाधिकारी एवं युवा सदस्य मेला स्थल की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। क्लब अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां कई वर्षों से छठ मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सोनभद्र के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं।

व्रतियों की सुविधा के लिए करीब 200 टेंट, सुलभ शौचालय, वस्त्र बदलने के स्थान और श्रद्धालुओं के लिए विशाल टेंट हॉल की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

• सूर्य मंदिर के सामने होगी भव्य महाआरती

संयोजक देवेश मद्धेशिया उर्फ डीसी ने बताया कि क्लब के युवा साथी सतत वाहिनी नदी और छठ घाट की साफ-सफाई कर उसे सुंदर बनाने में जुटे हैं। सूर्य मंदिर के सामने रविवार की शाम काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी। इसके बाद सोमवार की सुबह सतत वाहिनी नदी के घाट पर उगते सूर्य की महाआरती के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। आयोजन समिति की ओर से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं छठ स्थल पर ही उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top