सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर काली पूजा के दौरान तौर पर 312 बोर की बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा किया गया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर संबंधित युवक की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की हिंदुआरी चौकी अंतर्गत पिपरी गांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद बंदूक के लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि बंदूक का लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। एक भाजपा नेत्री ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







