Breaking News
खबरें पढ़ें
एफएमजीई परीक्षा में प्रीति शाक्य ने पाई सफलता: रूस से एमबीबीएस के बाद हासिल की सफलता || सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल || एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग, 13 नवंबर को अधिकारियों की बैठक के निर्देश || मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला, मिट्टी धंसने से गिरा बिजली का खंभा || दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त || छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन || डीएम-एसपी ने किया प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || शिवशक्ति लोक रंगमंच का 45वां महोत्सव संपन्न, लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• लगातार चार प्रयासों के बाद 165 अंक हासिल कर पाई सफलता, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत निवासी एवं सन क्लब सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास शाक्य एडवोकेट की छोटी पुत्री प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) उत्तीर्ण कर चिकित्सा जगत में कदम रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रीति ने रूस की कज़ान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से वर्ष 2022 में छह वर्षीय एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा किया था। इसके बाद वह स्वदेश लौटीं और एफएमजीई परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। लगातार चार प्रयासों में एक-दो अंकों से सफलता चूकने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बार 165 अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।

• बेटियों को शिक्षित करने पर दिया जोर

विकास शाक्य रॉबर्ट्सगंज में वकालत करते हुए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके परिवार में दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बड़ी पुत्री आर्किटेक्चर के क्षेत्र में हैं, जबकि छोटी पुत्री प्रीति ने चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। बड़ा पुत्र एग्रीकल्चर में पीजी की पढ़ाई कर रहा है और छोटा पुत्र दून लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर न्यायिक सेवा की तैयारी में जुटा है। प्रीति की सफलता पर विकास शाक्य ने खुशी जाहिर करते हुए बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। वहीं सन क्लब सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार और सुमन कुमार ने प्रीति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top