Breaking News
खबरें पढ़ें
निःशुल्क नेत्र शिविर में 12 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन, जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे || आधी रात मड़ई में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख || एफएमजीई परीक्षा में प्रीति शाक्य ने पाई सफलता: रूस से एमबीबीएस के बाद हासिल की सफलता || सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल || एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग, 13 नवंबर को अधिकारियों की बैठक के निर्देश || मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला, मिट्टी धंसने से गिरा बिजली का खंभा || दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त || छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने की आंखों की जांच, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिली राहत

चोपन(सोनभद्र)। चोपन विकास खंड की कनच ग्राम सभा स्थित पकरी के लीलावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाराणसी से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दर्जनों लोगों की आंखों की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित मिले 12 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की पहल पर किया गया।

• सेवा भाव से जरूरतमंदों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सुविधाएं

अशोक मिश्रा ने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन में दोबारा रोशनी लाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। आर्थिक अभाव के कारण कई लोग समय पर आंखों का उपचार नहीं करा पाते, जिससे उनकी दृष्टि प्रभावित होती है। ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर जीवन का अवसर देना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का भरोसा दिलाया। शिविर के मुख्य संयोजक श्यामाचरण उर्फ बबलू गिरी रहे। इस अवसर पर सुनील सिंह, मुन्ना धांगर, निर्भय पाण्डेय, लल्लू धांगर, रमेश चौबे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top