Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो अवैध भट्ठियां नष्ट कर दो अभियोग दर्ज, रोड चेकिंग के साथ ग्रामीणों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

बीजपुर(सोनभद्र)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को आबकारी विभाग और बीजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के नेमना, डोढहर, बीजपुर स्वीपर बस्ती और एनटीपीसी गेट के पीछे संदिग्ध घरों, स्थलों व झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश देकर कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दुद्धी रविनंदन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

• दो अवैध भट्ठियां नष्ट, दो अभियोग दर्ज

अभियान के दौरान टीम ने मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट कर बरामद लहन को भी नष्ट कराया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही टीम ने रोड चेकिंग और चखना की दुकानों पर भी दबिश दी तथा ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई।





Top