Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• तीसरा युवक बाइक लेकर मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

चोपन(सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के बसकटवा मोड़ के पास हाईवा वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे थे। हादसे में गोविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू निवासी पटवध, थाना चोपन की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक हादसे के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

• पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस फरार युवक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।





Top