Breaking News
नाले के पानी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से सनसनी     |     25 किलोमीटर तक देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा क्षेत्र, निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     80वें स्वतंत्रता दिवस पर समूचे क्षेत्र में दिखा आजादी का महोत्सव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विद्यालयों में प्रभात फेरी और देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

बीजपुर(सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत के समूचे क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं अर्धसरकारी विद्यालयों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पिंडारी, बखरिहवा, बीजपुर, जरहा, नेमना, डोडहर सहित अन्य गांवों में निकली प्रभात फेरियों में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर शहीद अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।


Blog single photo


मुख्य अतिथि अमरेश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता और आजादी का जश्न तभी सार्थक होगा, जब हम सभी राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर खड़ा होने की जरूरत है। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश पर संकट आने पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही देश अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र हुआ और आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने सीमाओं पर हर मौसम में देश की रक्षा में डटे रहने वाले वीर जवानों को भी नमन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक श्रवण गुप्ता ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Blog single photo

.




Top