Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली में लिया हिस्सा

बीजपुर(सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बखरिहवा से बीजपुर तक 25 किलोमीटर लंबी अखंड भारत तिरंगा यात्रा निकाली गई। फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों युवा बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। बखरिहवा तिराहे से शुरू हुई यात्रा सेवकाड़ाड़, जरहा चेतवा, नेमना होते हुए बीजपुर पहुंची। थाने के पास एसओ राजेश कुमार सिंह ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय जवान-जय किसान के नारे लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद तिरंगा यात्रा एनटीपीसी रिहंद स्वागत द्वार पहुंची, जहां भारी संख्या में लोगों ने रैली में शामिल होकर अखंड भारत के समर्थन में जोशीले नारे लगाए। इस दौरान शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और बलिदान को स्मरण किया गया। यात्रा का समापन देशभक्ति के नारों के बीच हुआ। रैली में अभय सिंह, बिनोद, प्रदीप, भागवत, पंकज, सुजीत दुबे, उत्कर्ष दुबे, ईश्वरी प्रसाद, तारा चंद गुर्जर और राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।


Blog single photo

.




Top