Breaking News
नाले के पानी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से सनसनी     |     25 किलोमीटर तक देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा क्षेत्र, निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     80वें स्वतंत्रता दिवस पर समूचे क्षेत्र में दिखा आजादी का महोत्सव     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ ध्वजारोहण, क्लब सदस्यों ने लगाए देशभक्ति के जयकारे

सिंगरौली(मध्यप्रदेश)। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं लायंस क्लब सिंगरौली मंगलम कैंपस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय में हुआ, जहां क्लब अध्यक्ष लायन नारायण दास साहू एवं वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद व क्लब प्रशासक लायन शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद क्लब सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” सहित अमर शहीदों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके पश्चात ट्रांसपोर्ट नगर में भी सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया।

• डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के शुभकामना संदेश का हुआ वाचन

कार्यक्रम के दौरान लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन उदय चंदानी के शुभकामना संदेश का वाचन क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रशासक लायन शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर एसोसिएट डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन संजीव कोहली, रीजन चेयरपरसन लायन गोपाल जी श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष लायन नागेंद्र सिंह, क्लब सचिव लायन अमरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष लायन अवध किशोर गुप्ता, लायन अजय जायसवाल, लायन शिव शंकर सिंह सेंगर, लायन अमित अग्रवाल, लायन अनुपमा श्रीवास्तव, लायन अर्पिता विस्वास, लायन दिनेश श्रीवास्तव, लायन गणेश सिंह विशाल तथा सिंगरौली मंगलम कैंपस क्लब के अध्यक्ष लायन संजीव कुमार, लायन अरविन्द बैस, लायन अनिल केशरी एवं श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top