Breaking News
ईंधन बचाने सड़क पर उतरे विधायक, ई-रिक्शा से पहुंचे बिजली विभाग दफ्तर     |     नशे में बाइक चला रहा युवक हादसे का शिकार, हालत गंभीर     |     अफेयर के शक को लेकर दंपति के बीच विवाद मारपीट     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, सिर में गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। अमवार चौकी क्षेत्र निवासी अजय कुमार (35) शनिवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि युवक घर में चल रहे शादी समारोह में आए रिश्तेदार को छोड़कर वापस लौट रहे थे।

• ब्रेकर के पास हुआ हादसा, हालत बनी चिंताजनक

अमवार पुनर्वास कॉलोनी के पास ब्रेकर के निकट युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वी. के. सिंह ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोट पाई गई है, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के दौरान युवक नशे के प्रभाव में था, जिससे इलाज में भी कठिनाई हुई। युवक की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।





Top