Breaking News
ईंधन बचाने सड़क पर उतरे विधायक, ई-रिक्शा से पहुंचे बिजली विभाग दफ्तर     |     नशे में बाइक चला रहा युवक हादसे का शिकार, हालत गंभीर     |     अफेयर के शक को लेकर दंपति के बीच विवाद मारपीट     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• आंधी से बिगड़ी बिजली व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब सोनभद्र में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे निजी वाहन छोड़ ई-रिक्शा से बिजली निगम कार्यालय पहुंचे और आंधी-तूफान से प्रभावित विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर खराब हुई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए लोगों को पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए।

• ऊर्जा संरक्षण को बताया समय की जरूरत

विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि 13 मई को आए आंधी-तूफान से विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पोल, खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसकी समीक्षा के लिए वह बिजली विभाग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों का मजाक उड़ाना उचित नहीं है।





Top