Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• रायपुर, कोन और चोपन थानों में नए प्रभारी, पुलिस अधीक्षक के आदेश से लागू

सोनभद्र। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है, जबकि संजीव कुमार सिंह को प्रभारी थाना कोन से पुलिस लाइन भेजा गया है।

• नई जिम्मेदारी के साथ तत्काल तैनाती

इसके अलावा, अखिलेश मिश्रा को प्रभारी थाना चोपन से प्रभारी थाना कोन नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात विमलेश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर और पीआरओ पुलिस अधीक्षक गोपाल जी गुप्ता को प्रभारी थाना चोपन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।





Top