Breaking News
SDM ने छठ घाट और रेलवे मीटर गेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सुरक्षा के दिए निर्देश     |     शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया शिक्षक संवाद     |     विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं होंगी सुदृढ़     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

जलस्तर घटने से मिली राहत, पेयजल आपूर्ति हुई सामान्य

ओबरा(सोनभद्र)। तहसील प्रशासन जलभराव और पेयजल आपूर्ति को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में ओबरा SDM रवि कुमार ने चोपन नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध छठ घाट एवं रेलवे मीटर गेज का स्थल निरीक्षण कर जलस्तर और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी का जलस्तर घटकर 8.03 मीटर पहुंचा पाया गया। जलस्तर कम होने से मुख्य सड़क और घाट के निचले हिस्सों से पानी पूरी तरह उतर गया है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।


Blog single photo


चोपन स्थित रेलवे कॉलोनी एवं ईवी कार्यालय की पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित है। जलापूर्ति के लिए स्थापित दो मुख्य मोटरों में से वर्तमान में एक मोटर पूरी क्षमता से कार्य कर रही है, जो मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। रेलवे कॉलोनी एवं आसपास के आवासीय क्षेत्रों में पेयजल की समस्या नहीं है। जलस्तर घटने के बाद SDM रवि कुमार ने नगर पंचायत एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

Blog single photo

.




Top