Breaking News
खबरें पढ़ें
मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू || रेणुका पुल पर बाइक हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर || जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || आरटीआई में देरी पर सूचना आयोग सख्त: सीएमओ कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से मांगा जवाब || मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित और गोपनीय निस्तारण || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट || एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नीरज श्रीधर ने बिखेरा सुरों का जादू || AI तकनीक से पांच साल से लापता मंजू को खोजने वाले आरक्षी विजय पाण्डेय सम्मानित || सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों का चालान || हरे कृष्णा संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नगर
Monday 5th October 2026 02:41:00 PM

मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• भगवनिया पोखरा मंदिर से माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां भी ले गए चोर

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल क्षेत्र के पठका गांव स्थित भगवनिया पोखरा मंदिर से शिवलिंग समेत माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में स्थापित धार्मिक प्रतिमाएं गायब मिलीं, जिसके बाद मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से जांच कर चोरी गई मूर्तियों को बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

• धार्मिक स्थल से मूर्तियां चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि भगवनिया पोखरा मंदिर क्षेत्र में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है और यहां से शिवलिंग सहित अन्य प्रतिमाओं का चोरी होना गंभीर मामला है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी की मांग की गई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी की परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top