Breaking News
खबरें पढ़ें
मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू || रेणुका पुल पर बाइक हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर || जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || आरटीआई में देरी पर सूचना आयोग सख्त: सीएमओ कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से मांगा जवाब || मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित और गोपनीय निस्तारण || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट || एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नीरज श्रीधर ने बिखेरा सुरों का जादू || AI तकनीक से पांच साल से लापता मंजू को खोजने वाले आरक्षी विजय पाण्डेय सम्मानित || सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों का चालान || हरे कृष्णा संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नगर
Friday 20th November 2026 06:22:00 PM

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

कोन(सोनभद्र)। विकास खंड कोन के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में क्षेत्र में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

• शिक्षकों ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश कुमार, मिथलेश कुमार जायसवाल, अंजनी कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल जी, प्रीतम पांडेय, योगेश कुमार सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, दीपमणि त्रिपाठी एवं श्रवण कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के सफल एवं सुखद कार्यकाल की कामना की।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top