कटरा(मीरजापुर)। कोतवाली कटरा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरौधा निवासी शिवाकांत तिवारी ने 19 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उनके भाइयों रमाकांत तिवारी और श्रीकांत तिवारी उर्फ बब्बू पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 20 नवंबर को अनुप तिवारी, अनुज तिवारी और अभिषेक तिवारी निवासी बरौधा पंडितान बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
• शांति व्यवस्था में 24 व्यक्तियों का चालान
पुलिस ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के अंतर्गत 24 व्यक्तियों का चालान किया। इसमें कोतवाली शहर से एक, विंध्याचल से एक, कोतवाली देहात से तीन, कछवां से एक, हलिया से एक, जिगना से तीन, संत नगर से 12, चुनार से एक और अदलहाट से एक व्यक्ति शामिल है।
मंजय वर्मा की रिपोर्ट






