चोपन(सोनभद्र)। चोपन और जुगैल थाना क्षेत्र के मध्य स्थित रेणुका पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय रमेश पुत्र कल्लू को मृत घोषित कर दिया।
• गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
वहीं हादसे में घायल सिंटू पुत्र मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। फिलहाल रेणुका पुल पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






