Breaking News
खबरें पढ़ें
मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू || रेणुका पुल पर बाइक हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर || जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || आरटीआई में देरी पर सूचना आयोग सख्त: सीएमओ कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से मांगा जवाब || मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित और गोपनीय निस्तारण || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट || एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नीरज श्रीधर ने बिखेरा सुरों का जादू || AI तकनीक से पांच साल से लापता मंजू को खोजने वाले आरक्षी विजय पाण्डेय सम्मानित || सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों का चालान || हरे कृष्णा संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नगर
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का शुक्रवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ किया गया। पंडित भोला नाथ पांडेय ने पूजन कराया, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी ने फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर विवेचनाओं, अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव की जांच की तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

• महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा और त्वरित सहायता

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को गोपनीयता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सहायता और शिकायतों के निस्तारण में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार तिवारी, कांस्टेबल चंदन यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, महिला कांस्टेबल सुनैना गौड़, मुख्य आरक्षी किरण यादव, प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top