Breaking News
खबरें पढ़ें
मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू || रेणुका पुल पर बाइक हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर || जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || आरटीआई में देरी पर सूचना आयोग सख्त: सीएमओ कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से मांगा जवाब || मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित और गोपनीय निस्तारण || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट || एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नीरज श्रीधर ने बिखेरा सुरों का जादू || AI तकनीक से पांच साल से लापता मंजू को खोजने वाले आरक्षी विजय पाण्डेय सम्मानित || सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों का चालान || हरे कृष्णा संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नगर
Saturday 21st November 2026 01:54:00 AM

मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• चाइल्ड हेल्पलाइन ने पुलिस की मदद से बचाया, SNCU में चल रहा इलाज

चोपन(सोनभद्र)। बेलछ स्थित टोला अगरडीहवा में अज्ञात नवजात शिशु मिलने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने थाना चोपन पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए शिशु को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में ले लिया। जिलाधिकारी चर्चित गौर के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में 20 नवंबर को हुई इस कार्रवाई में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी रामज्ञान सिंह यादव सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

• जिला अस्पताल के SNCU में चिकित्सकीय निगरानी

रेस्क्यू के बाद नवजात को जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। शिशु को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि किसी भी असहाय या संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top