Breaking News
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल,ईलाज जारी      |     प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई     |     मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली निवासी रोहित गौड़ पुत्र वंश गोपाल गौड़ उम्र करीब 17 वर्ष रविवार अपराहन में खेत जोताई कर सड़क पर निकल कर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की स्टेयरिंग जाम होने से अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। चालक के बगल में ट्रैकर पर दो किशोर सवार थे। जिसमें से एक मौके से भाग निकला। दो घायलो को परिजन व ग्रामिणो ने आनन -फानन में एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार कर अन्यंत्र रेफर कर दिया गया। परिजनो ने दोनो घायलों को लेकर बैढन सिंगरौली किसी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां एक को ईलाज के बाद छोड़ दिया गया। वही रोहित की रीढ़ की हड्डी टूटने से गम्भीर स्थित बनी हुई है। ईलाज जारी है।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की पी आर वी पुलिस मौके पर गई थी। पलटी ट्रैक्टर निकलवा दिया गया। परिजन की ओर से तहरीर नही मिली है। मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top