Breaking News
खबरें पढ़ें
मासूम नवजात को मिला नया जीवन, सुरक्षित रेस्क्यू || रेणुका पुल पर बाइक हादसा, युवक की मौत, दूसरा गंभीर || जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार || आरटीआई में देरी पर सूचना आयोग सख्त: सीएमओ कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से मांगा जवाब || मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित और गोपनीय निस्तारण || नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार, महासंघ ने की शिष्टाचार भेंट || एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, नीरज श्रीधर ने बिखेरा सुरों का जादू || AI तकनीक से पांच साल से लापता मंजू को खोजने वाले आरक्षी विजय पाण्डेय सम्मानित || सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, 40 लोगों का चालान || हरे कृष्णा संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नगर
Monday 5th October 2026 02:29:00 PM

वडनगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा का विंढमगंज में भव्य स्वागत

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर सेवा यात्रियों का किया स्वागत

विंढमगंज(सोनभद्र)। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से झारखंड होते हुए निकली सेवा संकल्प यात्रा सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे बॉर्डर क्षेत्र विंढमगंज पहुंची। यात्रा के बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश करते ही पहले से मौजूद सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

• सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा देश में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास को जनकल्याण से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा की अगुवाई जयदेव भाई सोलंकी और महेश्वर भाई पुरोहित कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव कोन क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सरवन सिंह गौड़, वीरेंद्र चौधरी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, अमन मिश्रा, विपिन तिवारी, श्रीकांत चौबे, राकेश केशरी, संजय कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान तारा देवी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top