Breaking News
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल,ईलाज जारी      |     प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई     |     मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, कई प्रतिभागियों ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के संयुक्त आयोजन में दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पूर्वांचल के करीब 14 विद्यालयों के उप कनिष्ठ, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग में माहि पुत्री राजदेव ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। इसी वर्ग में हुस्नआरा पुत्री शमीम अंसारी ने 800, 1500 मीटर और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप कनिष्ठ बालक वर्ग में अंशु पुत्र गौरीशंकर ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। वरिष्ठ बालक वर्ग में उमेश कुमार पुत्र मुन्नालाल ने 100, 200 मीटर और लंबी कूद में तथा प्रेम कुमार पुत्र ताराचंद्र ने 400 मीटर, 5000 मीटर और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।

• सोनांचल इंटर कॉलेज ने 18 स्वर्ण पदकों के साथ किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के खिलाड़ियों ने 18 प्रथम, 22 द्वितीय और 21 तृतीय स्थान हासिल किए। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी को 18 प्रथम, 9 द्वितीय और 9 तृतीय स्थान तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी को 8 प्रथम, 3 द्वितीय और 5 तृतीय स्थान प्राप्त हुए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन रहे। विशिष्ट अतिथियों में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्याएं मौजूद रहे। अभिलेखीय कार्य में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, धनंजय कुमार, चंद्रप्रकाश, संजय कुमार और डॉ. अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. अमर सिंह ने किया, जबकि मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शोभा कुमारी यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, अर्चना, वर्षा, मंजू लता, आकांक्षा, राधा, संचिता श्रीवास्तव, आरती कुमारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top