Breaking News
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल,ईलाज जारी      |     प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई     |     मंदिर से शिवलिंग समेत तीन मूर्तियां चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पानी के मोटर की स्थिति देखने गई थी महिला, सीएचसी दुद्धी में चल रहा इलाज

दुद्धी(सोनभद्र)। विढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी चिंता देवी (30) पत्नी विनोद कुमार को रविवार शाम करीब सात बजे अज्ञात सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब महिला घर के पास स्थित कुएं में लगे पानी के मोटर की स्थिति देखने जा रही थी। कुएं के पास रखी पट्टियों में छिपे सांप ने अचानक महिला को डस लिया। अंधेरा होने के कारण महिला सांप की पहचान नहीं कर सकी।

• चिकित्सकीय निगरानी में महिला, हालत स्थिर

घटना के बाद परिजन तत्काल निजी साधन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।





Top