सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से 21 अगस्त को खुशबू बाग नर्सरी रोड स्थित कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 07 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें यूनो मिन्डा लिमिटेड गुरुग्राम, माहिल आनन्द फिल्टर सिस्टम प्रा.लि. गुरुग्राम, इण्डियन जापान लाईट बावल हरियाणा, यूनिवर्सल आडियल सेवा समिति सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज सोनभद्र और वज्र एलईडी सोनभद्र शामिल रहीं। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले के दौरान अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ कंपनियों की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, सच्चिदा नन्द, रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति समेत सेवायोजन कार्यालय के सभी स्टाफ मौजूद
रहे।